फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Unemployed youth raised the demand for appointment in medical college

खत्याड़ी के बेरोजगार युवाओं ने उठाई मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Unemployed youth raised the demand for appointment in medical college
अल्मोड़ा। खत्याड़ी के बेरोजगार युवाओं ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नियुक्ति की मांग उठाई है। उन्होंने अस्पताल के लिए ग्रामीणों की ओर से पूर्व में दी गई भूमि के एवज में नौकरी देने के आश्वासन की याद दिलाई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंप उन्हें आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति दिए जाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा कि उपजाऊ भूमि बेस अस्पताल निर्माण के लिए दी गई थी। उसके बदले सरकार ने भू-स्वामियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया था, जिसका शासनादेश भी जारी किया गया। बावजूद इसके कई सालों बाद भी ग्रामीण युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कोरोना काल में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। रोजगार की तलाश में उन्हें दूसरे राज्यों और महानगरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कोरोना के चलते कई युवाओं का रोजगार तक छूट गया है। इससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बेरोजगार युवाओं को मेडिकल कॉलेज में रोजगार दिलाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। वहां जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या, सरपंच राजेंद्र कनवाल, बीडीसी सदस्य दीपा आर्या, हरीश कनवाल, भूपेंद्र कनवाल, मनोज कनवाल, राजेंद्र कनवाल, दीवान सिंह, नीरज शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed