फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uncle and nephew along with friends had spread terror in almora

चाचा-भतीजा के कारनामे: दोस्तों के साथ मिलकर फैलाई थी दहशत, तमंचा और कारतूस बरामद; चार आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 02 Jul 2024 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 01:44 PM IST
सार

अल्मोड़ा नगर में तमंचे के साथ उत्पात मचाने वाले मामले में चाचा-भतीजा घटना के सूत्रधार निकले। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाई।

विज्ञापन
Uncle and nephew along with friends had spread terror in almora
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा नगर में तमंचे के साथ उत्पात मचाने वाले मामले में चाचा-भतीजा घटना के सूत्रधार निकले। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में उत्पात मचाते हुए दहशत फैलाई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया तो तीन नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है।

विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक व्यापारी की कनपटी पर तमंचा तानकर उसे बुरी तरह पीट दिया। दो अन्य लोगों की भी जमकर पिटाई की। वहीं एक धार्मिक स्थल पहुंचकर यहां जमकर तोड़फोड़ की। दूसरे दिन रविवार को पीड़ित और एक समुदाय के लोगों ने कोतवाली और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटकाया गया था शव, चर्चा में आया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इस घटना के पीछे चाचा आशु पवार(39) और उसका नाबालिग भतीजा जिम्मेदार है। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नगर में दहशत फैलाई। आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।


आरोपियों से हुई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने घटना के अन्य आरोपी जसपुर, यूएसनगर निवासी शिवम कुमार(19, नगर निवासी तपन साह(44), शिवम कुमार(19), हिमांशु बिष्ट(21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना में शामिल तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को परिजनों के संरक्षण में दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आशु पवार ने अपने नाबालिग भजीजे को भी अपराध के दलदल में धकेला है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed