फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Jai Golju Mahotsav' begins with a ceremonial procession

Almora News: शोभायात्रा के साथ जय गोल्ज्यू महोत्सव का शुभारंभ

Fri, 23 Oct 2026 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Jai Golju Mahotsav' begins with a ceremonial procession
अल्मोड़ा में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
अल्मोड़ा। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव का उत्साहपूर्ण आगाज हो गया। बृहस्पतिवार को नगर में निकली शोभायात्रा के साथ इस उत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई। ड्योढी पोखर (जीजीआईसी) से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरी इस शोभायात्रा ने पूरी अल्मोड़ा नगरी को कुमाऊंनी लोक संस्कृति के रंग में सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन आयोजित पारंपरिक ऐपण प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य आकर्षण नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा रही। जीजीआईसी स्थित ड्योढी पोखर से गाजे-बाजे और छोलिया नर्तकों के साथ शुरू हुई यह शोभायात्रा माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, कारखाना बाजार और कचहरी बाजार होते हुए ऐतिहासिक मल्ला महल (ओल्ड कलक्ट्रेट) परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न पारंपरिक वेशभूषाओं और आभूषणों से सजे-धजे लोक कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। मल्ला महल के मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि मेयर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला और पारंपरिक कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महिला ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने चौकियों, देहरी और पट्टों पर पारंपरिक ऐपण उकेरकर कुमाऊं की धरोहर को जीवंत किया। समिति के सचिव प्रकाश बिष्ट ने कहा कि जय गोल्ज्यू महोत्सव का मुख्य उद्देश्य कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और अगाध धार्मिक आस्था को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे मौजूद

समारोह के उद्घाटन सत्र में विशिष्ट अतिथियों के रूप में दायित्वधारी गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष मिली लटवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल आदि उपस्थित रहे। वहीं भव्य शोभायात्रा में राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश कनवाल, संदीप सिंह, पूनम पालीवाल, मनोहर नेगी, रजा अली अंसारी, त्रिलोक राम, मनीष जोशी, लता तिवारी और गोपाल मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed