फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protesters remained on a relay hunger strike for the tenth consecutive day in support of their demands.

Almora News: मांगों के लिए दसवें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे आंदोलनकारी

Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protesters remained on a relay hunger strike for the tenth consecutive day in support of their demands.
चौखुटिया ​स्थित रामगंगा आरती घाट पर सात सूत्री मांगों के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी। सं
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गेवाड़ विकास समिति का सात सूत्री मांगों के लिए चल रहा आंदोलन तेज हो गया है। आक्रोशित आंदोलनकारियों का 21वें दिन भी रामगंगा आरती घाट पर धरना जारी रहा। वहीं क्रमिक अनशन के दसवें दिन आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर मांगों की अनदेखी पर आक्रोश जताया। इस दौरान पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से वार्ता कर शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र, सुंदर सिंह मावड़ी, ईश्वर दत्त नैनवाल और शंभू दत्त शास्त्री बैठे। जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ने एक दिवसीय धरने पर शामिल होकर आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी शुरू किया जाएगा। वहां समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी, जीवन नेगी, अशोक कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, मदन सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह ढौड़ी, कुबेर सिंह कठायत सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगे
राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू करने, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्वीकृति, राजकीय पॉलिटेक्निक और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाए, उपजिला चिकित्सालय की डीपीआर को स्वीकृति दिलाकर भवन निर्माण, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मासी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण, अगनेरी मंदिर क्षेत्र में रामगंगा नदी के दोनों तटों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed