फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress lashes out during 'Nyay Yatra': Accuses government of corruption

न्याय यात्रा में बरसी कांग्रेस : सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 23 Oct 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Congress lashes out during 'Nyay Yatra': Accuses government of corruption
चितई गोल्ज्यू मंदिर से न्याय यात्रा की शुरुआत करते कांग्रेस के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता। संवाद
अल्मोड़ा। प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम चितई स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचा। यहां नेताओं ने उत्तराखंड के जनमानस की सुख-समृद्धि और इंसाफ के लिए पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। इसके बाद न्याय यात्रा की शुरूआत की।
विज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार और महिलाओं के प्रति अत्याचार अप्रत्याशित रूप से बढ़े हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में सत्ता के दलाल सक्रिय हैं। सरकार के संरक्षण में ठेकेदारों, व्यवसायियों और अधिकारियों के जरिए खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। जनता और विपक्ष द्वारा शिकायतें किए जाने के बावजूद सरकार कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। आर्य ने कहा कि भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ कांग्रेस अब देवी-देवताओं की शरण में जाने के साथ-साथ जनता की अदालत में उतर चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की उपेक्षा को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैरसैंण में आहूत किया जा रहा आगामी विधानसभा सत्र महज एक छलावा है। उन्होंने दावा किया कि मात्र दो दिन के इस संक्षिप्त सत्र में जनता के ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा होना मुमकिन ही नहीं है। यह इस सरकार का अंतिम सत्र साबित होगा। उन्होंने साफ किया कि सत्र के दौरान कांग्रेस सदन के भीतर भ्रष्टाचार, जर्जर कानून-व्यवस्था, बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल संकट जैसे मुद्दों पर सरकार को पूरी ताकत से घेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि यदि सरकार अपनी घोषणा को लेकर गंभीर है तो कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की तत्काल निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच बैठाई जानी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी मामले का जिक्र करते हुए सरकार की नैतिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनविरोध और सार्वजनिक रूप से नाम सामने आने के बावजूद एक कथित वीआईपी को बचाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने उसे राज्यपाल जैसे गरिमामय संवैधानिक पद पर आसीन कर दिया जो बेहद शर्मनाक है।

यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, डाॅ. अजयपाल, हरीश ऐठानी, मुकेश जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज आदि शामिल रहे।

रानीखेत पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा
रानीखेत (अल्मोड़ा) प्रसिद्ध चितई गोल्ज्यू मंदिर से शुरू होकर रानीखेत पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ–देश बचाओ की हुंकार भरी। सीडब्लूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकली यह यात्रा विजय चौक और सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां आयोजित जनसभा के बाद यात्रा केओएमयू स्टेशन से खैरना के लिए रवाना हो गई।

जनसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और वरिष्ठ नेताओं ने मताधिकार की रक्षा, युवाओं के रोजगार, महिला सुरक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटालों, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निवीर योजना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरा। जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता तथा गोपाल देव व कमलेश बोरा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, दीप डांगी, खजान गुड्डू, कैलाश पांडेय, अरुण रावत, आरती किरौला, संगीता आर्या, गुसाईं राम, निशा कनवाल, भगवती रेखाडी, उमेश भट्ट, चंदन बिष्ट, कुलदीप कुमार, दीपक पंत, देव गिरी, प्रेम अधिकारी, विक्की मेहरा, सुरेश असवाल, हेमंत रौतेल, नवीन प्रकाश, तारा सिंह, खुशाल मेहरा, सुमित आर्या, गीता पवार, नेहा माहरा, अंकिता पंत, सोनू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।



महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर निकाली यात्रा
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड न्याय यात्रा शुरू की। बृहस्पतिवार को कोसी और मजखाली होते हुए यात्रा सोमेश्वर पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा का शुभारंभ एआईसीसी सचिव और उत्तराखंड सह प्रभारी मनोज यादव के स्वागत और गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में निकली यात्रा में कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार के आरोपों, अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता डॉ. अजय पाल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जनसमस्याओं को उठाकर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, राजेंद्र बाराकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed