फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Milk producers staged a protest by locking the Almora Milk Union office.

Almora News: अल्मोड़ा दुग्ध संघ कार्यालय में तालाबंदी कर दुग्ध उत्पादकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Milk producers staged a protest by locking the Almora Milk Union office.
अल्मोड़ा। दुग्ध संघ अल्मोड़ा की वर्तमान प्रबंधन कमेटी और बोर्ड को भंग कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने बृहस्पतिवार को दुग्ध उत्पादक सचिव विकास संगठन के बैनर तले दुग्ध संघ कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दुग्ध संघ अल्मोड़ा की वर्तमान प्रबंध कमेटी इस समय बड़े प्रशासनिक और कानूनी विवादों के घेरे में आ गई है। उपनिदेशक स्तर से प्रबंध कमेटी के नौ सदस्यों में से छह सदस्यों को अयोग्य (अनर्ह) घोषित किए जाने के बावजूद पूरी कमेटी को भंग न किए जाने से स्थानीय दुग्ध उत्पादकों में भारी आक्रोश है। उत्पादकों का आरोप है कि पर्याप्त आधार होने और दो-तिहाई से अधिक सदस्यों के अयोग्य हो जाने के बाद भी कमेटी को राजनीतिक या प्रशासनिक शह पर जिंदा रखा गया है, जिससे संघ के दैनिक और नीतिगत कार्यों में बड़ा व्यवधान खड़ा हो गया है। नाराज दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि जब प्रबंध कमेटी के बहुमत वाले छह सदस्य अपनी पात्रता खो चुके हैं तो तकनीकी रूप से यह कमेटी स्वतः ही अस्तित्वहीन हो जानी चाहिए थी। इसके विपरीत उन्हें पद से हटाने या कमेटी को पूरी तरह भंग कर प्रशासक नियुक्त करने के बजाय विभाग की ओर से उन्हें अपना पक्ष रखने का लंबा समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सोनू अधिकारी, अमर सिंह, भुवन राम, हेम सिंह, जोगाराम, श्यामानंद सिंह, गोपाल सिंह, बृजमोहन तिलारा, मोहन सिंह कैड़ा, हिमांशु कुमार, प्रकाश रावत, त्रिभुवन चंद्र, रविंद्र खाती, सुनील पांडे, मदन नेगी, ललित सिंह, हरीश चंद्र, राम सिंह रावत, बलवंत सिंह, आनंद रावत मधुलता रावत, चंपा राणा, गंगा राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed