फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Both accused of murder arrested in bageshwar Uttarakhand

हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार: युवक की हत्या कर उसी के वाहन से लटकाया गया था शव, चर्चा में आया वीडियो

Tue, 02 Jul 2024 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

बागेश्वर जिले में पुलिस ने युवक की मौत के मामले में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Both accused of murder arrested in bageshwar Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पुलिस ने भैरुचौबट्टा में युवक की मौत के मामले में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून को प्रकाश चंद्र पुत्र केशर राम निवासी ग्राम पोस्ट भैरुचौबट्टा ने राजस्व पुलिस क्षेत्र चौंरा में अपने भाई मनोज कुमार की हत्या के संबंध में दो नामजद लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। राजस्व पुलिस क्षेत्र चौंरा में आरोपी नवीन नाथ उर्फ नब्बू और नीरज कुमार के खिलाफ धारा 302 और 392 के तहत केस दर्ज किया गया था।

डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को हस्तांतरित कर दी थी। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के आदेश पर मामले की विवेचना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के सुपुर्द की गई। विवेचक के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर अल्मोड़ा जेल दाखिल किया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- वाहन से लटका मिला युवक का शव: मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, जानिए क्या बोला मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा में आया ऑडियो
भैरूचौबट्टा मामले में ऑडियो वायरल होने की खासी चर्चा है। कथित ऑडियो को मौत के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि ऑडियो वायरल होने की बात संज्ञान में नहीं आई है। इसकी पड़ताल कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed