फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ultrasound will be stalled in Medical College from today

Almora News: मेडिकल कॉलेज में आज से ठप रहेगा अल्ट्रासाउंड, बढ़ी मरीजों की दिक्कत

Fri, 18 Aug 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 18 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound will be stalled in Medical College from today

विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेहतर उपचार के दावे कर करोड़ों से स्थापित मेडिकल कॉलेज में शनिवार से अल्ट्रासाउंड करने वाला कोई नहीं होगा। यहां तैनात 14 चिकित्सकों का बांड खत्म होने से मरीजों के साथ ही कॉलेज प्रबंधन की दिक्कत बढ़ गई है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट का बांड खत्म होने से यहां अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकेगा।

पहले से ही विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए 14 चिकित्सकों की तैनाती बांड पर की गई थी। शुक्रवार को सभी चिकित्सकों की बांड की अवधि समाप्त हो गई है और अब वे यहां से रवाना होंगे, जिनमें एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। ऐसे में शनिवार से यहां अल्ट्रासाउंड सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप हो जाएंगी, जिसकी मार मरीजों को सहनी पड़ेगी। अब ऐसे में अल्ट्रासाउंड सुविधा सुचारू करने के लिए कॉलेज प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग का मुंह ताकने के लिए मजबूर है। वहीं अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को भी अंजाम तक पहुंचाना कॉलेज प्रबंधन के लिए चुनौती होगा। संवाद
विज्ञापन


फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है मेडिकल कॉलेज
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में 90 फैकल्टी की जरूरत है लेकिन इसके संचालन के दो साल बाद भी यहां पर्याप्त फैकल्टी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। वर्तमान में यहां महज 54 फैकल्टी तैनात है। अब इन बांडधारी चिकित्सकों के जाने से इसकी भारी कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चिकित्सकों का बांड खत्म हो गया है। निश्चित तौर पर उनके जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। स्वास्थ्य विभाग से रेडियोलॉजिस्ट की मांग की गई है। फैकल्टी के लिए जल्द साक्षात्कार होने हैं। उम्मीद है कि कॉलेज को विशेषज्ञ मिलेंगे और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
-डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed