{"_id":"68642dcafafccbb7e10f21f4","slug":"ultrasound-starts-in-women-hospital-almora-news-c-232-1-shld1003-130223-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिला अस्पताल में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिला अस्पताल में शुरू हुए अल्ट्रासाउंड
Wed, 02 Jul 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को 40 से अधिक महिलाएं पहुंचीं
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में लंबे समय के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा दोबारा शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह से हवालबाग, कसारदेवी, शीतलाखेत, लगमड़ा, जैती, भैसियाछाना सहित विभिन्न क्षेत्रों से 40 से अधिक महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट को रानीखेत अस्पताल में अटैच किया गया था। अब उनका अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अब जिला अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं देंगे, जिससे नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।