फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukrand workers in the Gandhi Park

उक्रांद कार्यकर्ताओं का गांधी पार्क में धरना

Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 18 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Ukrand workers in the Gandhi Park
अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना देते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए कई लोगों ने शहादत दी, लेकिन प्रदेश में सत्तारूढ़ रहीं सरकारों ने अब तक जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण को राजधानी घोषित नहीं किया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राज्य की राजधानी गैरसैंण बनाने का संकल्प उक्रांद ने 1992 में पारित किया था। राज्य के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों ने स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण को उपयुक्त पाया है। उत्तराखंड की जनता के लिए गैरसैंण एक स्थान नहीं बल्कि राज्य बनाने की जो अवधारणा थी उसका प्रतीक है। गैरसैंण राजधानी बनने पर ही राज्य का समुचित विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य बनाने के लिए शहादतें दीं, यदि जल्द राज्य की राजधानी गैरसैंण घोषित नहीं की गई तो जनता पुन: संघर्ष को तैयार है। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जनभावनाओं के अनुरूप तत्काल गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग की है। धरने पर केंद्रीय उपाध्यक्ष महेश परिहार, जिलाध्यक्ष दीवान बनौला, केंद्रीय युवा उपाध्यक्ष गिरीश नाथ गोस्वामी, युवा जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी, दिनेश जोशी, गोपाल सिंह बनौला, गोपाल मेहता, कुंदन कनवाल, गिरीश साह, कमलेश जोशी, तारा राम, पूरन सिंह, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, उदय महरा, रानीखेत जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेशानंद नैनवाल आदि ने आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed