फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ukrand accuse disturbing electricity bills in rural areas

उक्रांद ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Ukrand accuse disturbing electricity bills in rural areas
जिला प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिलों में गड़बड़ी का आरोप लगाया और समय पर रीडिंग नहीं लिए जाने की समस्या उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर रीडिंग की उचित व्यवस्था नहीं है। विभाग की ओर से रखे गए अस्थायी और अल्प वैतनिक कर्मचारी निर्धारित समय पर मीटर रीडिंग नहीं लेते हैं। उपभोक्ताओं को साल-दो साल में अनुमानित बिल भेजते रहते हैं। लंबा समय गुजरने के बाद वास्तविक रीडिंग और बिलों की रीडिंग में काफी अंतर आता है।
विज्ञापन

तब शेष यूनिट एक ही बिल में समायोजित कर दिए जाते हैं। पिछली यूनिटों को एक ही बिल में जोड़ने के बाद निर्धारित छूट के दायरे से बाहर हो जाता है। आरोप लगाया कि 2.75 रुपये प्रति यूनिट के स्थान पर 5.65 रुपये प्रति यूनिट और निर्धारित चार्ज 55 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 230 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से बिल तैयार किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ता लगातार बिल की समस्या लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्रांद ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, मुमताज कश्मीरी, कमलेश जोशी, हिमांशु सुयाल, विकास चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed