{"_id":"65fb0125d657a1c99c0783a9","slug":"two-youths-arrested-with-smack-in-almora-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Crime: 15.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Crime: 15.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 20 Mar 2024 09:02 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:02 PM IST
सार
Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस ने दो युवकों को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक स्मैक कहां से ला रहे थे, पुलिस इसकी खोजबीन में भी जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में स्मैक तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। फिर से पुलिस ने दो युवकों को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक स्मैक कहां से ला रहे थे, पुलिस इसकी खोजबीन में भी जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एसओजी और एएनटीएफ की टीम के साथ मिलकर एसएसजे कैंपस के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर से गुजर रही एक बाइक डीएल 06 एसबीसी 3251 को रोककर उसमें सवार संजय सिंह रावत (25) निवासी पुनौली, लमगड़ा और अरविंद कुमार आर्या (28) निवासी भ्यारखोला, अल्मोड़ा की तलाशी ली। संजय के पास 8.90 और अरविंद के पास 6.50 ग्राम स्मैक मिली।
विज्ञापन
ये पढ़ें- सेना का जवान गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर किया मांग सजाने का वादा; इस बात पर बनाए संबंध
विज्ञापन
बेस चौकी प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे स्मैक कहां से ला रहे थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।