{"_id":"5d7e73c88ebc3e013d651a6d","slug":"two-youths-arrested-with-smack-almora-news-hld356801963","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 17.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 17.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा द्वारा नशाखोरी रोकने के लिए जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन नया सवेरा के तहत पुलिस और एसओजी की एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स अल्मोड़ा ने 17.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्मैक हल्द्वानी राजपुरा से खरीदकर अल्मोड़ा बेचने ला रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।
कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर रविवार को संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक सौरभ भारती, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद ने बेस तिराहे के पास भ्यारखोला निवासी 30 वर्षीय सुमित कुमार के कब्जे से 13.30 ग्राम स्मैक और राजपुरा जोशीखोला निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार के कब्जे से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद की।
कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया की हल्द्वानी में राजपुरा क्षेत्र के लड़के स्मैक बेचने के लिए बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और प्रेम टॉकीज के पास रात को घूमते रहते है। उनसे बातचीत और सौदेबाजी करने के बाद वे स्मैक उपलब्ध करा देते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह को पकड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है।