फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two students giving message of Save the Earth from the race

दौड़ से धरती बचाओ का संदेश दे रहे दो छात्र

Thu, 26 Oct 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two students giving message of Save the Earth from the race
रानीखेत में धावकों का स्वागत करते छात्रसंघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

धरती बचाने के संदेश को लेकर नैनीताल डीएसबी परिसर के दो छात्र 315 किमी की दौड़ पर निकल चुके हैं। नैनीताल से रानीखेत पहुंचे छात्रों का राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। धावकों ने बताया कि वह कौसानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा होकर पुन: नैनीताल पहुंचेंगे।

विज्ञापन


धरती बचाओ के संदेश को लेकर नैनीताल डीएसबी कैंपस के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ जोशी, बीए तृतीय वर्ष के छात्र सागर देवराड़ी ने दौड़ शुरू कर दी है। यहां रानीखेत पहुंचने पर छात्र संघ पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। धावकों के साथ बाइक पर बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र पंकज बिष्ट बतौर क्रू मेंबर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल में एसडीएम अभिषेक ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दोनों छात्र रानीखेत से कौसानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा होते हुए नैनीताल पहुंचेंगे। 315 किमी की यह दूरी वह पांच दिन में पूरी करेंगे। यहां छात्र संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए धावकों के प्रयासों की सराहना की, कहा कि इस तरह के प्रयासों से जागरूकता आएगी और लोग धरती का महत्व समझेंगे। स्वागत करने वालों में कोषाध्यक्ष निखिलेश जोशी, उपसचिव गौरव बिष्ट, एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पावस जोशी, कमल कुमार, कैलाश बिष्ट, हिमांशु पांडे, रोहित भंडारी, भुवन बिष्ट सहित तमाम लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed