फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two hundred new vehicle coming every month in Almora

अल्मोड़ा में हर माह आ रही दो सौ नई गाड़ियां

Tue, 02 Apr 2019 11:07 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 02 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two hundred new vehicle coming every month in Almora
अल्मोड़ा में पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे खड़े वाहन। - फोटो : amar ujala

 जिले में वाहनों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। हर माह दो सौ नये वाहन खरीदे जा रहे हैं। खासकर दोपहिया की संख्या तेजी से बढ़ी है। पार्किंग के लिए जगह नहीं होने से दोपहिया वाहनों की रेलमपेल ने सड़कों के किनारों को घेर लिया है। मालरोड में पैदल चलने वाले लोगों के लिए जगह ही नहीं बच रही। 

विज्ञापन

 
  संभागीय परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में वाहनों की संख्या 39800 है। इनमें 36406 दोपहिया वाहन हैं। वाहनों की लगातार बढ़ रही संख्या और पार्किंग स्थल विकसित नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दोपहिया वाहन चालकों की भी मजबूरी बन गई है कि पार्किंग नहीं होने के कारण वह अपने वाहनों को या तो सड़क किनारे फुटपाथ पर या फिर सड़क के दोनों छोर में कहीं भी खड़ा कर देते हैं। इससे पैदल चलने वालों, व्यापारियों, बैंक कामकाज निपटाने वालों और मरीजों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। ऊपर से कई बार वाहन चालक सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस की नजरों से बचकर बेतरतीब ढंग से अपने वाहनों को सड़क के बीचों बीच खड़ा कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि वाहनों की पार्किंग की समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन शासन से बजट नहीं आने के कारण विलंब हो रहा है। जीआईसी के पास लिंक रोड पर, लक्ष्मेश्वर और सिकुड़ा बैंड के पास वाहन पार्किंग के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पार्किंग बनाने का काम किया जा रहा है। शासन से पैसा आ जाएगा तो मई तक काम पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed