{"_id":"5d56ef348ebc3e89a354259a","slug":"two-houses-damaged-garud-news-hld353070815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गरुड़ में दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गरुड़ में दो मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
कौसानी के छानी गांव में ध्वस्त मकान।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/गरुड़। जिले में बुधवार, गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश में कौसानी में दो मकान, जबकि गरुड़ में भी दो मकान ढह गए और कई मकानों में दरारें आ गईं हैं। वहीं कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार कौसानी छानी में लक्ष्मण सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह और मायके में रह रही खष्टी देवी पुत्री स्व. प्रताप सिंह के मकान बारिश में टूट गए हैं। घटना के समय परिजन खेतों में गए थे, जबकि बच्चे स्कूल में थे। पशु जंगल में चुगने गए थे। इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। मलबे में मकान के भीतर रखा सामान दब गया है। दोनों प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ले रखी है। राजस्व उप निरीक्षक आनंद राम आर्या ने प्रभावित परिवारों को दो-दो हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया।
इधर, ग्राम पिंगलों गरुड़ निवासी शंकर राम पुत्र गोविंद राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गुरुवार को तैलीहाट गरुड़ निवासी भुवन चंद्र पुत्र कृपा चंद्र का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भुवन चंद्र ने परिवार समेत दिनेश चंद्र के यहां शरण ले रखी है। सरस्वती शिशु मंदिर सिमखेत के सात कमरों में मलबा घुस गया है। बैजनाथ पटवारी तारा और पिंगलों के पटवारी संजय कुमार ने बताया कि क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी दी है। साधन सहकारी समिति गरुड़ के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, भगवत गिरी गोस्वामी, बलवंत भंडारी ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से कई मोटर मार्ग हुए बंद
बागेश्वर। लोनिवि बागेश्वर के अंतर्गत रावतसेरा-बांसपठान मोटर मार्ग बारिश में मलबा आने से बंद है। बाद में विभाग ने जेसीबी से सड़क को खुलवाया। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के अंतर्गत कंधार-रौल्याणा-मजकोट ग्रामीण मोटर मार्ग की दीवार ढह गई, जिससे सड़क बंद हो गई है। पीएमजीएसवाई कपकोट के अंतर्गत कर्मी-तोली-बगड़ ग्रामीण मार्ग, लीती मोटर मार्ग बंद है। इनके अलावा कांडा तहसील के अंतर्गत विजयपुर-हथरिया, विजयपुर-खंतोली मोटर मार्ग बंद है। वहीं बारिश में कांडा-सुनार गांव-पाली बग्याली सड़क और सड़क से लगी कृषि भूमि भी बह गई, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सड़क बंद होने से पाली-बग्याली, धपोला सेरा, खंतोली, हथरसिया, नाघर, कबाटा आदि क्षेत्रों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव के रास्ते भी बह गए हैं। ब्यूरो
इनके मकानों में आईं दरारें
नैणी के गोप राम, मोहन राम, चंचल राम, जगदीश राम, प्रताप राम, हीरा राम, अविल राम, प्रकाश राम, भूपाल राम, पुष्कर राम, जीत राम, नारायण राम, वीर राम, जगदीश गणेश राम, नंदन राम के मकान में दरारें आई हैं। इनके अलावा हथरसिया गांव का मंदिर भी खतरे की जद में आ गया है। ब्यूरो