{"_id":"5d8cf6578ebc3e01431c0c6b","slug":"two-died-due-to-lightning-almora-news-hld358204297","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक महिला और युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से एक महिला और युवती की मौत
विज्ञापन
मृतका सपना की फाइल फोटो।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। तहसील अल्मोड़ा के अंतर्गत चौना गांव के पास खेत में काम कर रहीं दो चाची-भतीजी की बिजली गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को मौसम खराब होने के कारण दोनों महिलाएं एक पेड़ की ओट में खड़ी हो गईं तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने एसडीएम को प्रभावित परिवार के लिए हरसंभव आर्थिक सहायता के निर्देश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार चौना गांव निवासी 45 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी नारायण राम और 21 वर्षीय सपना पुत्री हरीश राम खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश हुई तो दोनों पास के खेत में एक पेड़ की ओट में खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी और दोनों महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं।
बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आपस में चाची-भतीजी थीं। आनन-फानन में दोनों को ग्रामीण 108 वाहन के जरिये बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि दोनों महिलाएं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतका मुन्नी देवा का फाइल फोटो।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन