फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Two accused of cheating through digital arrest arrested in almora

डिजिटल अरेस्ट: दो ठग गुजरात से धरे...दो बुजुर्ग भाई-बहनों को 16 दिन, एक को पांच दिन तक तंग कर 82 लाख हड़पे थे

Mon, 12 May 2025 12:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 May 2025 12:12 PM IST
सार

अल्मोड़ा पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर नगर के दो बुजुर्ग भाई बहनों को 16 और लमगड़ा के एक बुजुर्ग को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर करीब 82 लाख की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को अल्मोड़ा और लमगड़ा पुलिस ने गुजरात से दबोचा।

विज्ञापन
Two accused of cheating through digital arrest arrested in almora
डिजिटल अरेस्ट के दो ठग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर नगर के दो बुजुर्ग भाई बहनों को 16 और लमगड़ा के एक बुजुर्ग को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर करीब 82 लाख की ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को अल्मोड़ा और लमगड़ा पुलिस ने गुजरात से दबोचा। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पहला मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

विज्ञापन


23 मार्च को अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल के माध्यम से नगर के पोखरखाली निवासी पूरन चंद्र जोशी और उनकी बहन भगवती पांडे को पुलिस अधिकारी बनकर उसकी आईडी बच्चों के अपहरण वाले गिरोह से लगी होने, उसकी भूमिका संदिग्ध होने और गिरफ्तार करने का भय दिखाया।
विज्ञापन


खातों की जांच करने तथा उनके खाते जमा धनराशि को उनके द्वारा बताए गए खातों में भेजने और इस अवधि में किसी से बात न करने के संबंध में धमकी दी गई। जांच पूरी होने के बाद सही पाए जाने पर उनकी धनराशि को वापस लौटाने की बात कहकर उन्हें 23 मार्च से सात अप्रैल तक डिजिटल अरेस्ट रखकर आठ बार विभिन्न तिथियों में दोनों से कुल 75.73 लाख की धनराशि ठगों ने अपने खातों में मंगाई। 15 अप्रैल को पूरन चंद्र जोशी और उनकी बहन भगवती ने तहरीर दी। कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 318/318(4) /308 (5)/61(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। विवेचक एसएसआई अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सर्विलांस की मदद से अभियुक्त जुनेजा दिलावर को महेन्द्र परा 14 मोरवी जिला मोरवी राजकोट गुजरात से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed