{"_id":"67841116ffbc55cc67087fd8","slug":"two-arrested-almora-news-c-232-1-shld1003-122746-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्कूटी से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहे दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्कूटी से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहे दो तस्कर दबोचे
Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 किलो मादक पदार्थ बरामद, एक बदमाश यूपी और दूसर हरियाणा का है
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। स्कूटी से गांजा लेकर मुरादाबाद जा रहे दो तस्करों को भतरौंजखान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है। एक बदमाश यूपी और दूसर हरियाणा का है।
भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवोदय विद्यालय चौनलिया के समीप भिकियासैंण रोड पर यूके नंबर की स्कूटी को शक होने पर रोका और चेक किया। इसमें सवार नेपाल सिंह निवासी काशीनगर, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश तथा दीपक पांचाल निवासी कालपुर, सोनीपत हरियाणा के कब्जे से 10.035 किलो गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर लिया और धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम करते हुए जेल भेज दिया। प्रयुक्त स्कूटी सीज कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों गांजे की तस्करी कर मुरादाबाद ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि इनमें से नेपाल सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत सतपुली पौड़ी गढ़वाल से जेल जा चुका है जबकि दीपक पांचाल थाना बहादुरगढ़ हरियाणा से लड़ाई झगडे़ में जेल जा चुका है।