{"_id":"5c057bbbbdec2241b95b317a","slug":"tusker-sabotaged-alto-car-teachers-escaped-and-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"टस्कर ने ऑल्टो कार में तोड़फोड़ की, शिक्षकों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टस्कर ने ऑल्टो कार में तोड़फोड़ की, शिक्षकों ने भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग में आल्टो कार में तोड़फोड़ करता टस्कर हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग पर धनगड़ी के पास रामनगर से सल्ट को आ रहे शिक्षकों की ऑल्टो कार में टस्कर हाथी ने तोड़फोड़ कर डाली। हाथी का तांडव देखकर कार में सवार तीनों शिक्षकों ने मौके से भागकर जान बचाई। इस दौरान मार्ग में एक घंटे तक जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाद में वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग कर हाथी को वहां से भगाया, तब जाकर जाम खुल पाया।
सोमवार को शिक्षकों की ऑल्टो कार संख्या यूके 04-टी-0386 रामनगर से सल्ट की तरफ आ रही थी। सुबह करीब आठ बजे रामनगर-मोहान-मौलेखाल मोटर मार्ग पर धनगड़ी के पास एक टस्कर सड़क में आ गया और उसने ऑल्टो कार में तोड़फोड़ कर दी। हाथी ने कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शिक्षकों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कार में प्राथमिक स्कूल तोल्यो के शिक्षक मोहन चंद्र कड़ाकोटी, जीआईसी तोल्यो के शिक्षक कंचन यादव, विनीता चौहान सवार थे। तीनों शिक्षक दूसरे वाहन से गंतव्य को गए। इस दौरान सड़क में एक घंटा जाम लग गया। सूचना मिलने पर वन कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। वन कर्मचारियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर सड़क से टस्कर को भगागा। हाथी के सड़क से चले जाने के बाद एक घंटे से लगा जाम खुल गया।