फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Turkmenistan solsoldiers learned to fight with terrorism

तुर्कमेनिस्तान के सैनिकों ने सीखे आतंकवाद से निपटने के गुर

Mon, 08 Apr 2019 11:06 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 08 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Turkmenistan solsoldiers learned to fight with terrorism
रानीखेत के लोमनाथ मैदान में खड़े तुर्कमेनिस्तान और भारतीय जवान। - फोटो : amar ujala

 आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे को लेकर यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में तुर्कमेनिस्तान सेना का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। 11 मार्च को शुरू हुए इस प्रशिक्षण में दोनों देशों की सेनाओं ने आतंकवाद से निपटने के तमाम गुर साझा किए। प्रशिक्षण के लिए तुर्कमेनिस्तान से कुल 14 अधिकारी यहां पहुंचे थे। गत वर्ष अमेरिकी फौज भी आतंकवाद से निपटने के लिए यहां संयुक्त युद्धाभ्यास कर चुकी है।

विज्ञापन


चार सप्ताह तक चले इस प्रशिक्षण में मित्र देश के सैन्य कर्मियों को शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा हथियार संचालन, अंबुस और काउंटर अंबुस, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस, माइन ड्रिल, कार्डन ड्रिल का अभ्यास कराया गया। विद्रोह और आतंकवाद से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीकें भी आपस में सैन्य कर्मियों ने साझा कीं। प्रशिक्षण के साथ-साथ सैन्य कर्मियों को क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


दोनों देशों के सैन्य कर्मियों ने संस्कृति का भी आदान-प्रदान किया। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रशिक्षण चार अप्रैल को संपन्न हो गया था। प्रशिक्षण लेने के लिए तुर्कमेनिस्तान से 12 अधिकारी और दो वारंट अधिकारी सहित कुल 14 अधिकारी पहुंचे थे। इससे पहले 10 मार्च को केआरसी मुख्यालय पहुंचने पर केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed