फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Truck collides with car, car rider narrowly escapes

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with car, car rider narrowly escapes
अल्मोड़ा के कोसी मोटर मार्ग में लक्ष्मेश्वर के पास सड़क किनारे इस तरह रूक गया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-लक्ष्मेश्वर मोटरमार्ग पर शुक्रवार को ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार (यूके01बी6544) को भैरव मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक (यूके04टीए1016) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सड़क किनारे पैरापिट पर चढ़ गई। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो कार नीचे भैरव मंदिर प्रांगण में गिर जाती। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक को अपने साथ ले गयी। पुलिस चौकी में दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।

ऊंचे पैरापिट लगाने की मांग
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-लक्ष्मेश्वर स्थित भैरव मंदिर के आगे की सड़क में ऊंचे पैरापिट नहीं होने से वाहन चालकों को लगातार खतरा बना हुआ है। सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि संबधित विभाग के अधिकारियों से इस जगह पर ऊंचे पैरापिट लगाने की मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग इस प्रकरण में कोई रुचि नहीं ले रहा है। कहा कि ऊंचे पैरापिट नहीं लगाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed