फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary

पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tribute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on his death anniversary
पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते कार्य? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। जिला कांग्रेस कार्यालय में पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेसजन रघुपति राघव राजा राम भजन गाते हुए कांग्रेस कार्यालय से चौघानपाटा गांधी पार्क तक गए। वहां बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और भजन गाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई थी। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कार्यकर्ताओं के राष्ट्रपिता के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राष्ट्रपिता के बताए आदर्शों पर चलने की अपील की। सेवादल के प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, नगर महामंत्री गीता मेहरा, फाकिर खान, तारु तिवारी, अंबी राम आर्या, रमेश नेगी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं एनवाईके अल्मोड़ा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के युवा क्लब ने भिकियासैंण के हरनोली में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई। वहां हुई संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक राकेश जोशी ने महात्मा गांधी का योगदान बताया। संगोष्ठी में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नेहरू युवा केंद्रों के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। युवाओं को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई। वहां स्वयंसेवक राकेश जोशी, मनोज, पंकज, तरुण, गौतम, दीपक, लक्की, जय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed