फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tribute paid to martyrs Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev at Gandhi Park

Almora News: गांधी पार्क में दी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि

Mon, 23 Mar 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev at Gandhi Park
अल्मोड़ा। नगर के गांधी पार्क में सोमवार को शहीद दिवस उत्तराखंड क्रांति दल ने श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आज हमारी माटी, हमारी भूमि और हमारा उत्तराखंड राज्य हमसे साहस और समर्पण की अपेक्षा करता है। युवाओं सहित हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने प्रदेश के विकास और संरक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का त्याग सदैव राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। जिला महामंत्री एडवोकेट देवेश जोशी ने सभी से अमर शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल, त्रिलोक लटवाल, पंकज सिंह, सोनू नेगी, मनीष कांडपाल, सुरजीत, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव के चित्रों पर किया माल्यार्पण
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के सुभाष चौक पर सोमवार को शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में सुभाष विचार मंच के संरक्षक मोहन नेगी ने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत ही देशवासी आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में दीप भगत, संदीप गोयल, धन सिंह बिष्ट, हरीश हरबोला, उमेश पंत, संजय पंत, आनंद अग्रवाल, दामोदर सती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed