फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Treatment of children stalled in district hospital, dental patients suffering

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज ठप, दांतों के मरीज बेहाल

Sat, 18 Feb 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Treatment of children stalled in district hospital, dental patients suffering
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। यहां डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से दंत रोग के मरीजों और बच्चों को इलाज नहीं मिला। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज मायूस लौटे।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों बच्चे पीलिया, टायफाइड और वायरल से जूझ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में दंत व बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहे जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग हाथ, पैर, कमर दर्द से जूझते हुए और कई परिजन अपने बीमार बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उन्हें इलाज नसीब नहीं हुआ। वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ भी अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

एक साथ इतने डॉक्टरों के अवकाश पर रहने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे में कई मरीज बैरंग घर लौटे तो कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। प्रभारी पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने बताया कि तीन डॉक्टर अवकाश पर रहे। उनके लौटते ही उपचार शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed