फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Transparency in all works due to BJP government at center: Bhagat

जीरो टोलरेंस की नीति से मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर कसी नकेल: भगत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Transparency in all works due to BJP government at center: Bhagat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने डबल इंजन सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस शासन में पूरा देश भ्रष्टाचार से त्रस्त था, जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से सभी कार्य पारदर्शिता से हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस के जरिए भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है।
विज्ञापन

मल्ली मिरई से कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष को सभा स्थल बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बहुउद्देशीय सभागार तक पैदल ले गए। वहां भी ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा का 2022 के चुनाव में 60 सीटें जीतने का लक्ष है।
विज्ञापन

इसके लिए वह पूरे प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कायम कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की और कांग्रेस कार्यकाल को जमकर कोसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई उमंग और नए जोश के साथ विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने और संचालन महामंत्री प्रेम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed