फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Training For Woman in Almora

मडुवे के बिस्कुट से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Training For Woman in Almora
अल्मोड़ा के ज्योली सिंलिंग ग्राम क्लस्टर में महिलाओं को मडुवे के बिस्कुट बनाना सिखाया। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले की महिलाएं अब मडुवे के बिस्कुट से आत्मनिर्भर बनेंगी। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान ने इसकी पहल शुरू की है। संस्थान ने ईको-स्मार्ट आदर्श ग्राम विकास परियोजना और आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ज्योली सिलिंग की महिलाओं को मडुवे के बिस्कुट बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान की तरफ से ज्योली सिलिंग में महिला समूहों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण संपन्न हुआ। संस्थान की वैज्ञानिक डॉ. शैलजा पुनेठा ने कहा पर्वतीय क्षेत्रों में सब्जी, फल उत्पादन के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार का बेहतर जरिया बन सकता है। खाद्य प्रसंस्करण की प्रशिक्षक अंजली तिवारी ने महिलाओं को मिर्च का अचार, मडुवे के बिस्कुट बनाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

दर्पण संस्था की अध्यक्ष विभू कृष्णा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के गुर बताए। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को हिलांस के हवालबाग स्थित प्रसंस्करण इकाई का भ्रमण कराया गया। इकाई की कमला जोशी और मंजू नेगी ने आजीविका संस्था की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी दी। वहां पर परियोजना के डॉ. देवेंद्र चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed