फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   training center opened

दिव्यांगजनों के लिए अल्मोड़ा में खुला आवासीय संसाधन एवं रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
training center opened
आवासीय संसाधन एवं रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन मौके पर मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मॉडल स्कूल परिसर (डायट) में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) के तहत दिव्यांगजनों के लिए आवासीय संसाधन एवं रोजगार परक प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया। नैब के अल्मोड़ा सेंटर में छह से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्य अतिथि सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि नैब द्वारा खोले गए सेंटर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के संस्थान खोलकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने इस संस्थान को चलाने को सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने नैब की शाखा की स्थापना के लिए बधाई दी और नगर का प्रथम व्यक्ति होने के नाते पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

लंदन से पहुंचे राज भट्ट ने बताया गया कि वह नैब परिवार के ही सदस्य हैं। अर्बन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने नैब के प्रयासों की प्रशंसा की। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक और महासचिव नैब श्याम धानक ने नैब की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के क्रिया-कलापों की जानकारी दी और बताया कि नैब के आवासीय परिसर हल्द्वानी में 100 दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को निशुल्क आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा प्रदान की जा रही है। 15 से अधिक दिव्यांग बच्चों को नैब से शिक्षा ग्रहण करने के बाद विभिन्न राजकीय उपक्रमों में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। साथ ही 20 दृष्टिबाधित विद्यार्थी स्पेशल एजूकेटर का कोर्स भी कर रहे है।
उन्होंने बताया कि नैब के अल्मोड़ा सेंटर में 18 से 35 वर्ष तक दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उनके गृह जनपद में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन धनी साही द्वारा किया गया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक ललित पांडे, सौम्या पंत के अलावा,नैब अध्यक्ष आदेश लोहाटी, डाईट प्राचार्य राजेंद्र सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, डॉ. अजीत तिवारी, महासचिव दृष्टि संघ डीके जोशी, विद्या कर्नाटक समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed