फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traders protested.

दो बजे बाद बाजार बंदी का व्यापारियों ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traders protested.
अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को दो बजे से पूर्व चौक बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ में बिना मास्क पहन? - फोटो : ALMORA
कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश सरकार की नई एसओपी के तहत दो बजे बाद बाजार बंदी पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। नगर व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर दुकानें शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की। कहा कि दुकान खोलने की समय सीमा जल्द बढ़ाई जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके। व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में लॉकडाउन के बाद से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है। अब सरकार ने दुकानों को दोपहर दो बजे बाद बंद करने की एसओपी जारी कर व्यापारियों को बड़ा झटका दिया है।
विज्ञापन

दुकानदारों के साथ ही रेस्टोेरेंट और कच्चे माल व्यवसायियों को दिक्कतें हो रही हैं। सरकार की ओर से व्यापारियों को बिजली का बिल, किराया, ब्याज पर कोई छूट नहीं दी गई। व्यापारियों ने बाजार को दो बजे के बजाय शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति देने की मांग की। वहां प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोंन, जिला उपाध्यक्ष दीप लाल साह, पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व जिला महामंत्री मनीष जोशी ,पूर्व संगठन मंत्री अभय साह आदि थे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजते ही गिरने लगे दुकानों के शटर
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार को दो बजते ही नगर की दुकानों के शटर गिरने लगे। कहीं-कहीं सब्जी की दुकानें दो बजे बाद भी खुलीं थीं। शराब की दुकानें दो बजे के बाद भी खुली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में जरूरी चीजों को छोड़कर अन्य चीजों की दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहीं। नगर के लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना, कचहरी, जौहरी, थाना, पल्टन, धरानौला समेत अन्य बाजारों में दोपहर दो बजे बाद व्यापारियों ने खुद ही दुकानों के शटर गिरा दिए। कुछ व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले थे जिन्हें पुलिस ने बंद कराया। दोपहर दो बजे बाद बाजारों में सुनसानी रही। दो बजे से पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। राशन, सब्जी, दूध, रेडीमेड कपड़े, बर्तन समेत अन्य दुकानों में ग्राहकों की भीड़ रही। दो बजे बाद बाजार बंद होने के चलते अधिकतर लोग सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं। बाजार में भीड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। (संवाद)
दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर नियमों की जानकारी दी है। साथ ही नियमों का पालन करने का कहा है। जिले में समस्त धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक आयोजन, विवाह आदि में व्यक्तियों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी। सार्वजनिक वाहन बस, टैक्सी, ई-रिक्शा आदि में 50 प्रतिशत यात्री ही बैठेंगे। समस्त सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट और बार भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। जिम, स्वीमिंग पुल, स्पा बंद रहेंगे। अग्रिम आदेशों तक समस्त सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बोर्डिंग, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, आईटीआई और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। ऑनलाइन माध्यम से अध्यापन कार्य किया जाएगा।
आवश्यक सेवा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को छोड़ते हुए अन्य सभी प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे बंद किए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को पूर्णत: कर्फ्यू रहेगा। साथ ही सप्ताह के अन्य छह दिनों में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। जिन औद्योगिक संस्थानों में कई पारियों में काम होता है, उनके कर्मचारियों को निर्धारित समय में प्रतिबंधों से छूट प्रदान की गई है। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों को उत्तराखंड स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही वे आ सकेंगे।

अवकाश के लिए डीएम से स्वीकृति जरूरी
अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष/विभागाध्यक्ष और जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि जनपद में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों (पुलिस विभाग को छोड़कर) के अवकाश सीधे निदेशालय स्तर से स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। जिलाधिकारी स्तर से अवकाश की स्वीकृति अनिवार्य होगी। (संवाद)

अल्मोड़ा में दो बजे बाद खुली एक सब्जी की दुकान।

अल्मोड़ा में दो बजे बाद खुली एक सब्जी की दुकान।- फोटो : ALMORA

बृहस्पतिवार को दो बजे बाद अल्मोड़ा बाजार में पसरा सन्नाटा।

बृहस्पतिवार को दो बजे बाद अल्मोड़ा बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।

अल्मोड़ा में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed