फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Block-level Sanskrit competitions held in Jageshwar; participants felicitated.

Almora News: जागेश्वर में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Fri, 25 Sep 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Block-level Sanskrit competitions held in Jageshwar; participants felicitated.
अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय डोल में खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

खंड संयोजक संजय दत्त भट्ट के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जबकि कार्यक्रमाध्यक्ष स्वामी कोपलेश्वरानन्द प्रबंधक कल्याणिका आश्रम डोल के मार्गदर्शन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में अपने ज्ञान, प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्साहवर्धन के लिए धनराशि भी प्रदान की गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि संस्कृत प्राचीन ज्ञान परंपरा और संस्कृति की महत्वपूर्ण भाषा है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ती है। इस अवसर पर स्वामी कपिलेश्वरानंद, खंड शिक्षा अधिकारी दीपचंद्र कांडपाल, प्रेमा मेखली, प्रेमचंद्र पांडे, कमल नेगी, गोपाल दत्त जोशी, चंदन बोरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed