फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tractor laden with soil crushes former head, death

Almora Accident: मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचला, मौत; चालक फरार

Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
सार

अल्मोड़ा में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचल दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Tractor laden with soil crushes former head, death
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा के माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाने के काम में लगे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने पूर्व प्रधान को कुचल दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन


माल रोड में जाखनदेवी के पास सीवर लाइन बिछाई जा रहीं है। कार्य के चलते चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, जबकि दो पहिया वाहनों का संचालन जारी है। बृहस्पतिवार दोपहर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था इसी दौरान बिमोला के पूर्व प्रधान हरीश बिष्ट (50) अपने घर से बुलेट पर लक्ष्मेश्वर तिराहे से नगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच जाखनदेवी के पास विपरीत दिशा से आ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली उन्हें घसीटते हुए पैराफिट से जा टकराई। इस घटना में उनका शरीर कुचल गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Accident: अल्मोड़ा में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा कार्यकर्ता सज्जन लाल टम्टा ने पूर्व सभासद अमित साह मोनू और अन्य लोगों की मदद से उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

घटना से आक्रोश
पूर्व प्रधान की मौत पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने कार्यदाई संस्था के खिलाफ आक्रोश जताया। लोगों का कहना है कि कार्यदाई संस्था लापरवाही से काम कर रही है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed