फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tourist come here and take trouble here.

नाम से खिंचे आते हैं सैलानी और यहां झेलते हैं परेशानी

Tue, 14 May 2019 10:54 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 14 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
tourist come here  and take trouble here.
रानीखेत का प्रख्यात गोल्फ मैदान। - फोटो : amar ujala

प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, सुंदर दृश्यों के कारण ही रानीखेत को अंग्रेजों ने पर्यटन नगरी का दर्जा दिया था, लेकिन हमारे हाकिमों ने यहां की सुंदरता को निखारने के बजाय, इसकी उपेक्षा कर रसातल में धकेल दिया है। राज्य बनने के बाद पर्यटन विकास में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, लेकिन यातायात अव्यवस्था, मनोरंजन के साधनों, पार्किंग स्थलों का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी उम्मीदों पर भारी पड़ गईं। पिछले पांच सालों का आंकड़ा लें तो हर साल देसी-विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन वह लोग यहां अधिक दिन तक टिक नहीं पाते।

विज्ञापन


 होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि नेताओं में विकास की सोच नहीं है। कुदरत ने रानीखेत को असीम सौंदर्य बख्शा है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। होटल व्यवसायी जगदीश अग्रवाल कहते हैं कि  पर्यटन नगरी में पर्यटकों के मनोरंजन के साधन तक उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


बाहर से सैलानी नाम सुनकर आते हैं और एक ही दिन में बोर होकर लौट जाते हैं। नगर की यातायात व्यवस्था राम भरोसे है, आए दिन अव्यवस्था के चलते जाम लगता है और पर्यटक कड़वे अनुभव लेकर लौटते हैं। सड़कें खराब हालत में हैं। चार धाम वाले पर्यटक रानीखेत होकर गुजरें, सरकार को इसके लिए प्रयास करने चाहिए। नए पर्यटन स्थलों का विकास, पुराने पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करना भी जरूरी है। दलमोटी में मृग विहार निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 से अब तक पहुंचे देसी-विदेशी सैलानियों की संख्या
2015 में देसी 103448, विदेशी 738
2016 में देसी 1037978, विदेशी 1332
2017 में देसी 1045233, विदेशी 1514
2018 में देसी 1048212, विदेशी 1683
2019 में देसी 25000, विदेशी 115 अभी तक।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed