फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Torch procession taken out against agricultural bill

कृषि विधेयक के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against agricultural bill
अल्मोड़ा में मशाल जुलूस निकालते युकां कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम को मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

शाम को युकां कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए और यहां से मशाल जुलूस निकालते हुए शिखर तिराहे तक पहुंचे। युकां कार्यकर्ता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार से किसान विरोधी कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, विनय सैलानी, अनिल प्रसाद, सुनील कुमार, धीरेंद्र गैलाकोटी, संजय कुमार, मनोज कनवाल, मोहित कुमार, बलवंत दानू, पूरन सिंह, फईम खान, संजू सिंह, संजीव कर्म्याल, पूरन सिंह रौतेला, ऋतिक नयाल, अभिषेक शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed