फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tomatoes from Kosi Valley become customers' first choice

Almora News: कोसी घाटी का टमाटर बना ग्राहकों की पहली पसंद

Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tomatoes from Kosi Valley become customers' first choice
रानीखेत (अल्मोड़ा) इन दिनों सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। खासकर टमाटर जिसकी कीमतें तराई में 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं उसने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में पहाड़ की कोसी घाटी से आ रहा टमाटर आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। बेहतरीन स्वाद, ताजगी और महज 30 रुपये प्रति किलो की दर से यह टमाटर बाजार में छाया हुआ है। हल्द्वानी-रानीखेत हाईवे पर स्थित पातली, गरमपानी, खैरना आदि क्षेत्र के बाजार में कोसी घाटी के टमाटर की जबरदस्त मांग बनी हुई है। इन बाजारों में सिल्टोना, तिपोला, सूरी फार्म, बुधलाकोट, बजेडी, सिमराड़, गड़खेत आदि गांवों से टमाटर पहुंच रहा है जो ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है।
विज्ञापन

--------------------
बंदरों और जंगली जानवरों से नुकसान
स्थानीय दुकानदार दीपचंद्र तिवाड़ी और दुर्गा सिंह बिष्ट बताते हैं कि बिक्री भले ही अच्छी हो रही हो पर जंगली जानवरों और बंदरों के कारण गांवों में टमाटर की खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसी वजह से बाजार में इसकी आपूर्ति सीमित मात्रा में ही हो पा रही है। अच्छा स्वाद और कम कीमत की वजह से कोसी घाटी के टमाटर की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

-
स्वाद, ताजगी और कीमत में बेहतर
तराई क्षेत्र में जहां टमाटर महंगा हो गया है वहीं कोसी घाटी का टमाटर सस्ता होने के साथ ही ग्राहकों को स्वाद और ताजगी दे रहा है। यही कारण है कि हाईवे से गुजरने वाले यात्री भी इस टमाटर को खरीदकर हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत आदि स्थानों को ले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed