{"_id":"617050070ff0f175b325b1e1","slug":"tomato-flower-gobi-and-onion-reached-rs-120-per-kg-in-almora-almora-news-hld442030385","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में टमाटर, फूल गोबी और प्याज 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में टमाटर, फूल गोबी और प्याज 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से सब्जी और फलों की आपूर्ति नहीं होने से नगर में सब्जी की किल्लत हो गई है। जो सब्जी स्टॉक में बची है उसके दाम काफी बढ़ गए हैं। अल्मोड़ा में एक दिन पहले 80 रुपये किलो बिका टमाटर अब 120 रुपये के पार हो गया है। वहीं, फूल गोभी 60 से 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
हल्द्वानी से नगर में रोजाना 400 क्विंटल सब्जी और फलों की आपूर्ति होती है। रविवार शाम से हुई भारी वर्षा से अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग समेत सभी मार्ग बंद हो गए। इसके बाद हल्द्वानी से सब्जी, फलों की आपूर्ति ठप हो गई है। थोक विक्रेताओं के यहां भी सब्जियों का स्टॉक खत्म हो गया है। फुटकर दुकानों में जो सब्जियां स्टॉक में हैं वह मनमाने दामों में बिक रही है। एक ही दिन में सब्जियों के दाम दो गुना हो गए हैं।
बुधवार को टमाटर 120 रुपये, फूल गोभी 120 रुपये, प्याज 120 रुपये प्रति किलो की दर पर बिके। लोगों का कहना है कि हल्द्वानी से सब्जी नहीं आने के कारण फुटकर सब्जी विक्रेता मनमाने दामों पर सब्जी बेच रहे हैं। आलम यह है कि एक किलो प्याज, टमाटर खरीदने वाले लोग अब एक पाव की ही खरीदारी कर रहे हैं। सब्जियों के दाम अचानक बढ़ने से लोग सब्जियों की खरीदारी कम रहे हैं। इधर, सब्जी और फलों के थोक विक्रेता कोमल फ्रूट हाउस के जितेंद्र बेदी किट्टू ने बताया कि हल्द्वानी मंडी से सब्जी की आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर के थोक विक्रेताओं के यहां आलू, प्याज, टमाटर, अंडा आदि का स्टॉक खत्म हो चुका है। फल भरपूर मात्रा में है लेकिन फलों की बिक्री कम हो रही है।
विज्ञापन
सब्जी के नाम- 19 अक्तूबर के दाम-20 अक्तूबर के दाम
टमाटर-80-120
फूल गोभी -60-100
प्याज-80-120
बैंगन-50-60-65
भिंडी-40-50
मूली-50-60
शिमला मिर्च-100-110
नगर में दुग्ध पदार्थों की बिक्री रही ठप
अल्मोड़ा। हल्द्वानी-अल्मोड़ा मोटर मार्ग बंद होने से नगर में बुधवार को भी हल्द्वानी और बाहरी स्थानों से आने वाले दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति नहीं हुई। दुग्ध पदार्थ विक्रेताओं ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण आनंदा, प्रयाग, पतंजलि, परम, मदर डेरी ब्रांडों का दूध, दही, मक्खन, पनीर की आपूर्ति ठप रही। दुग्ध विक्रेताओं ने स्टॉक में बचे दुग्ध पदार्थों की बिक्री की।
कोट.....
सब्जियों की कीमतों में अचानक इजाफा होने से बजट बिगड़ गया है। एक दिन पहले तक टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि जेब ही ढीली हो रही है। प्रशासन को आपदा के समय सब्जियों के दाम निर्धारित करने चाहिए।
आशा लटवाल, बर्शिमी अल्मोड़ा
बाजार में पुरानी सब्जियां मनमाने दामों में बिक रही है। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक मार पड़ी है। प्याज, फूल गोभी समेत कई सब्जियों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गए है। इससे गृहिणियों का पूरा बजट ही बिगड़ गया है। सब्जियों के रेट तय किए जाएं।
भारती देवी, धारानौला अल्मोड़ा