फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Today only one center will have vaccination of youth

आज सिर्फ एक केंद्र में होगा युवाओं का टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Today only one center will have vaccination of youth
अल्मोड़ा। दो दिन नियमित टीकाकरण के बाद एक बार फिर जिले में टीके का संकट गहराने लगा है। बुधवार को जिले के एकमात्र केंद्र में ही 18 से 44 वर्ष के लोगों को पहली डोज का टीका लगेगी, जबकि अन्य केंद्रों में मात्र दूसरी डोज का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा को दो दिन पूर्व कोविशील्ड की 10 हजार डोज मिली थी। दो दिनों नियमित टीकाकरण होने के बाद अब एक बार फिर जिले में टीकाकरण का संकट बन गया है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित रैमजे में टीकाकरण पूरी तरह ठप रहेगा। हालांकि होटल मैनेजमेंट संस्थान में 18 से 44 वर्ष के लोगों को पहली डोज का टीका लगेगा। इसके अलावा युवाओं को किसी भी केंद्र में पहली डोज नहीं लग पाएगी। अन्य केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर दूसरी डोज का टीकाकरण किया जाएगा। इधर मंगलवार को जिले में 3081 लोगों को कोरोना का टीका लगा।
विज्ञापन

47 लोगों ने लगवाया टीका
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट के जीआईसी नैलवालपाली-सदर में एक दिवसीय टीकाकरण शिविर में 45 साल से अधिक उम्र के 30 लोगों को टीके की पहली डोज और 17 लोगों को दूसरी डोज लगी। वहां भास्करानंद, दिनेश चंद्र, डॉ. प्रतीक, खुशाल भाकुनी, राधिका कांडपाल, उमा देवी, डीआर औलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed