{"_id":"688faa357d6e03598d08b53d","slug":"today-is-the-birth-anniversary-of-former-hill-development-minister-jina-almora-news-c-232-1-shld1002-131828-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री जीना की जयंती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री जीना की जयंती आज
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री सोबन सिंह जीना की 116वीं जयंती चार अगस्त को एसएसजे परिसर के गणित विभाग सभागार में मनाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरु होगा।
आयोजन की पूर्व तैयारियों को लेकर हुई बैठक में ये जानकारी दी गई। बताया गया कि उत्तराखंड राज्य की अवधारणा गैरसैण: तब, अब और कब साकार होगी विषय पर विचार-विमर्श एवं संवाद होगा। वहां संयोजक गोविंद सिंह भंडारी, सह संयोजक डॉ. बीडीएस नेगी, अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, संरक्षक पीसी तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन की ओर से पांडेखोला स्थित बार एसोसिएशन सभागार में दोपहर 12 बजे से पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती मनाई जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार ने यह जानकारी दी। संवाद