{"_id":"69c96e53cd4bd3fb1a02148b","slug":"tipper-truck-hits-lp-truck-fir-registered-almora-news-c-232-1-shld1002-141504-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एलपी ट्रक वाहन को टिप्पर ने मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एलपी ट्रक वाहन को टिप्पर ने मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। किच्छा से गणाई गंगोली जा रहे एलपी ट्रक वाहन को लोधिया में विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सूरज सिंह निवासी ग्राम कुसमाण तहसील गणाई गंगोली जिला पिथौरागढ ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि 27 मार्च को एलपी ट्रक वाहन संख्या यूके 04 सीबी 0707 से किच्छा से गणाई गंगोली को कोलड्रिंक ले जा रहा था। लोधिया में रात्रि करीब नौ विपरीत दिशा से तेजगति व लापरवाही से आ रहे टिप्पर वाहन संख्या
यूके 02सीए 0630 ने जानबूज कर गलत साईड में आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे उनका वाहन रोड से करीब 25-30 मीटर नीचे लुढ़क गया। जिससे वह और कंडक्टर कम से कम 20 मिनट वाहन में फंसे रहे। स्थानीय लोगो की मदद से दोनो को बाहर निकाला गया। कंडक्टर को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। टिप्पर वाहन चालक भिड़त के तुरंत बाद भाग गया। वाहन की बॉडी एवं केवीन पूर्णरुप से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में आ रहा माल 30-40 प्रतिशत क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। आरोप है कि टिप्पर के मालिक को दूरभाष में आबिती बताने पर उल्टा उन्हें धमकाया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।