फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tipaula Water Project in Ranikhet

चार साल बाद भी नहीं हो सका तिपौला पेयजल पंपिंग योजना का हस्तांतरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tipaula Water Project in Ranikhet
कुमाऊं में पेयजल संकट। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से एकमात्र ताड़ीखेत-गगास पेयजल पंपिंग योजना पर निर्भर ग्रामीणों के लिए वर्ष 2018 में बनी चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना का हस्तांतरण नहीं हो सका है। इस योजना से ताड़ीखेत विकासखंड की 28 ग्राम पंचायतें जुड़ी हैं। हालांकि जल संस्थान इससे पानी बांटता है, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति न हो पाने की शिकायतें कई बार आतीं हैं। जल संस्थान ने जहां योजना की डिजाइन पर सवाल उठाया है तो वहीं जल निगम का कहना है कि योजना पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन

गगास-ताड़ीखेत पेयजल योजना वर्ष 1973 में बनी थी। इस योजना से सेना के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बंटता था, आए दिन पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान रहते थे। वर्ष 2013 में चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल पंपिंग योजना की घोषणा हुई। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस योजना से 28 ग्राम पंचायतों को लाभ दिया गया लेकिन योजना का चार साल बाद भी हस्तांतरण नहीं हो सका है। जल निगम ने योजना बनाई पंपिंग कर जल संस्थान को देती है। इसके बावजूद पानी की किल्लत रहती है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि योजना से मात्र पांच घंटे की पंपिंग हो रही है, पानी कम मिलने से गांवों में पर्याप्त आपूर्ति में दिक्कतें आतीं हैं। कम से कम 16 घंटे की पंपिंग होगी तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो जाएगी। कहा कि हैडरों में पुराने संयोजनों को नहीं जोड़ा गया है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि योजना में कोई खामी नहीं है, आठ घंटे पंपिंग की जा रही है। बिजली की आपूर्ति में कुछ बाधा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगणन में हैडर बनाने की बात नहीं थी, फिर भी ढाई लाख रुपये से चिलियानौला में 23 हैडर बनाए हैं। संयोजन भी जोड़ दिए जाएंगे। योजना हस्तांतरित करने के लिए वर्ष 2018 से प्रयास किए जा रहे हैं।
योजना के आई वैल में तकनीकी खामी है। जब नदी आती है तो गंदा पानी निकलता है। मात्र पांच घंटे की पंपिंग हो रही है जबकि 16 घंटे पंपिंग होनी चाहिए। पंपिंग योजना मेरे स्तर से हस्तांतरित नहीं होगी, यह जीएम स्तर का मामला है। वहां से हस्तांतरित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

-सुरेश ठाकुर, ईई, जल संस्थान, रानीखेत।
योजना में कोई दिक्कत नहीं है। हर बार नए बहाने बना दिए जाते हैं। हैडर बन चुके हैं। कनेक्शन भी शिफ्ट कर दिए जाएंगे। आठ घंटे की पंपिंग कर रहे हैं। आईवैल भी ठीक बना है। हम वर्ष 2018 से ही योजना को हस्तांतरित करने की बात कह रहे हैं। इसके बावजूद हस्तांतरित करने की कार्रवाई नहीं हो रही है।
-पंकज कुमार, जेई, जल निगम, रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed