फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   tin shed ash due to fire

भ्यारखोला में शार्ट सर्किट से टिन शेड के बने दो कमरे खाक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
tin shed ash due to fire
भ्यारखोला राजपुरा में आग से जला टिनशेड वाला कमरा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भ्यारखोला राजपुरा में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से टिन शेड वाले दो कमरे आग से जल गए। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने एक डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक आग से दो कमरे पूरी तरह जल गए और कमरों के अंदर रखा सामान, जेवर और नगदी भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग से गृह स्वामी को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी रवि पंवार के टिन शेड वाले मकान के एक कमरे में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग ने तेजी पकड़ ली और जब तक आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचते आग ने विकराल रूप ले लिया। तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

तब तक आग इतनी फैल गई कि कमरों के अंदर रखा बिस्तर, फर्नीचर, नगदी और जेवर आदि भी जल गए। फायर वाहन के पहुंचने के बाद करीब एक डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। उस वक्त टिन शेड के कमरों के अंदर कोई नहीं था। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आग से पीड़ित को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। फायर टीम में हरीश राम टम्टा, उमेश चंद्र सिंह, नवीन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed