{"_id":"5888e0724f1c1b5222cf4680","slug":"ti-and-barakoti-congress-bsp-and-dev-ram-pandey-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से तिवारी और बाराकोटी, बसपा से पांडे और देव राम ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से तिवारी और बाराकोटी, बसपा से पांडे और देव राम ने भरा पर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी नामांकन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा, जागेश्वर और सोमेश्वर विधानसभा सीट के लिए बुधवार को चार नामांकन हुए। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने नामांकन कराया। जागेश्वर सीट से बसपा प्रत्याशी तारा दत्त पांडे और सोमेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी और बसपा से हिमांशु कोहली ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
सुबह समर्थकों समेत कांग्रेस ने गाजे-बाजे के साथ नगर और बाजार में रैली निकाली और जनसभा के बाद नामांकन कराया। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने नामांकन कराया। उनके प्रस्तावक धर्म सिंह महरा, प्रकाश चंद्र जोशी, अख्तर हुसैन और रजनी टम्टा थे।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आदि भी मौजूद थे। जागेश्वर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी तारा दत्त पांडे ने नामांकन कराया। उनके साथ महेश चंद्रा, कृपाल राम मौजूद थेे। सोमेश्वर सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी ने नामांकन कराया। उनके साथ सांसद प्रदीप टम्टा, गीता ठाकुर, प्रमोद कुमार, कृष्ण सिंह बिष्ट मौजूद रहे। सोमेश्वर सीट से ही बसपा प्रत्याशी हिमांशु कोहली ने नामांकन कराया। उनके साथ जीवन लाल, कृपाल आर्या, जगदीश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, विपिन कुमार आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन