{"_id":"5d56ee798ebc3e897e15707e","slug":"three-weighed-gold-jewelery-stolen-in-baina-village-ranikhet-news-hld3530706200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैना गांव में तीन तोला सोने के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैना गांव में तीन तोला सोने के जेवर चोरी
विज्ञापन
बैना गांव में चोरी की घटना के बाद निरीक्षण करते लोग। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुछ महीनों की शांति के बाद क्षेत्र में फिर चोरी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सुदूरवर्ती चमड़खान के बैना गांव में एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने तीन तोला सोने के जेवर पार कर लिए। सूचना पर उपराजस्व निरीक्षक ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बैना गांव में 14 अगस्त की रात चोरों ने ग्रामीण हीरा देवी के घर के ताले तोड़े और अंदर सारा सामान बिखेर गए। चोरों ने घर में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। गृहस्वामिनी हीरा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में तीन तोले वजनी के सोने के जेवर रखे थे, जिन्हें चोर ले गए हैं। हीरा देवी का पुत्र ललित बिष्ट दिल्ली में नौकरी करते हैं, हीरा देवी चोरी की घटना के समय अपनी पुत्री के पास नैनीताल गई थी, जब वह आई तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों में चोरी की घटना से आक्रोश है। हीरा देवी के पुत्र ललित बिष्ट की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सांसद प्रतिनिधि गणेश राम, प्रधान नवीन, विनोद, आनंद प्रकाश आदि ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने राजस्व पुलिस तत्काल चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों का पता लगाने की मांग की। बता दें कि दो माह पहले भी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं र्हुइं, लेकिन आज तक घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इधर, उपराजस्व निरीक्षक जमुना राणा ने बताया कि बैना गांव का निरीक्षण कर लिया है। गृहस्वामिनी हीरा देवी ने लगभग तीन तोले सोने के जेवरात चोरी होने की बात कही है। मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
ये जेवर हुए चोरी
पुलिस को दी तहरीर में ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि दो तोले का सोने का गुलोबंद, दो शीषफूल, एक जोड़ी कर्णफूल, एक सोने की अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का मंगलसूत्र आदि के अलावा चोर करीब दस हजार रुपये ले गए हैं।