{"_id":"698ac7073a4d08ae9f0300ce","slug":"three-smugglers-carrying-marijuana-in-tolly-bags-arrested-66-288-kg-of-drugs-recovered-vehicle-seized-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: टॉली बैग में गांजा ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 66.288 किलो मादक पदार्थ हुआ बरामद; वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: टॉली बैग में गांजा ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 66.288 किलो मादक पदार्थ हुआ बरामद; वाहन सीज
Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:20 AM IST
सार
रानीखेत में चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी ने ट्रॉली बैग में छुपाकर ले जा रहे 66 किलो से अधिक गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकडे गए गांजे के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : फोटो : पुलिस कार्यालय)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले की कोतवाली रानीखेत और एसओजी ने सोमवार सुबह अशोक द्वार रानीखेत के पास चैकिंग के दौरान 66.288 किलो गांजे के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर रानीखेत से हल्द्वानी जा रहे थे। इन्होंने ट्रॉली बैग में गांजा छुपाकर रखा था।
विज्ञापन
कोतवाल रानीखेत भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि जिला ऊधमसिंह नगर काशीपुर, खरमासी निवासी विकास के साथ रामनगर रोड, काशीपुर निवासी अनमोल सिंह व ग्राम प्रतापपुर, नानकमत्ता निवासी जसपाल सिंह, ट्रॉली बैग में लगेज होने का दिखावा कर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सफेद रंग की कार भी सीज की गई है। पुलिस टीम गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
हम नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम गांजा के स्रोत और नेटवर्क का पता लगा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। -सीओ रानीखेत विमल प्रसाद
विज्ञापन