फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three people, including an elderly person, died under suspicious circumstances within 24 hours.

Almora News: 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग समेत तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an elderly person, died under suspicious circumstances within 24 hours.
अल्मोड़ा। जिले में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों का सौंप दिया।पुलिस के मुताबिक राजपुरा निवासी रुपेश कुमार (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद दो दिन पहले घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा था। मंगलवार को वह अस्पताल के बाहर बेहोशी की हालत में मिला और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी वार्ड में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसके चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सोमवार की देर रात तल्ला जोशीखोला निवासी जगदीश चंद्र जोशी (80) को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर तीसरे मामले में पपरसली गांव निवासी लोकेश बिष्ट को परिजन बेसुध हालत में सोमवार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed