फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three people became teachers

तीन परिजन बने प्रवक्ता शिक्षक

Tue, 11 Apr 2017 12:39 AM IST
आनंद बिष्ट/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
आनंद बिष्ट/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 11 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three people became teachers
तीन परिजन बने प्रवक्ता शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जेसीओ जगदीश सिंह नेगी का त्याग, बच्चों की कड़ी मेहनत रंग लाई। उनके दो पुत्रों और एक बहु ने लोक सेवा आयोग से एक साथ प्रवक्ता (लेक्चरर) की परीक्षा पास जिले और गांव का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


ब्लॉक के चनोली गांव निवासी पूर्व जेसीओ जगदीश अपने गांव के पहले इंटर पास हैं। नेगी की इच्छा बचपन से शिक्षक बनने की थी लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह 1972 आर्मी में भर्ती हो गए। उन्होंने आर्मी में रहते अपने दो बच्चों को शिक्षक बनाने का इरादा बनाया।
विज्ञापन


बडे़ पुत्र गिरीश नेगी का 10 साल पहले एलटी में चयन हो गया था। हाल ही उसने शिक्षा विभाग में समन्वयक की परीक्षा भी पास की। नेगी के बडे़ पुत्र गिरीश नेगी, छोटे पुत्र मुकेश नेगी, बहु मंजू सिंह ने कुछ दिन पहले लोक सेवा आयोग से लेक्चरर की परीक्षा पास कर ली। उनके दोनों पुत्रों का चयन इंटरमीडिएट कॉलेज के लिए अर्थशास्त्र प्रवक्ता जबकि बहु का चयन अंग्रेजी प्रवक्ता पद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के तीन सदस्यों के प्रवक्ता बनने से उनकी मां बसंती देवी नेगी, चाचा हरीश नेगी समेत समूचे इलाके में खुशी है। तीनों नवचयनित प्रवक्ताओं का कहना है कि वह प्राप्त ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाएंगे। जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने इन प्रवक्ताओं को सम्मानित करने की बात कही।


जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, डीईओ माध्यमिक आरसी आर्या, विधायक चंदन दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अंबा राम आर्य, सेवानिवृत्त शिक्षक मोहन चंद्र कंसेरी, कंचन थायत, किशन सिंह थायत, नंदन अल्मिया, इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने खुशी जताई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed