फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three month only one Company Registered

Almora News: तीन माह में सिर्फ एक विभाग ने कराया पंजीकरण

Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three month only one Company Registered
438 बेरोजगारों ने रोजगार प्रयास पोर्टल पर किया पंजीकरण
विज्ञापन




संजय नयाल
अल्मोड़ा। जिले के बेरोजगार रोजगार पाने की आस में रोजगार प्रयास पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रहे हैं लेकिन विभाग उन्हें रोजगार देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। पिछले तीन महीने में केवल एक विभाग ने ही बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रयास पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।



रोजगार प्रयास पोर्टल पर बेरोजगारों के साथ ही विभाग और आउटसोर्स एजेंसी को अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके बाद पंजीकृत विभागों में सीधे और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन करेंगे। उन्हें रोजगार देने के लिए विभागों का भी पोर्टल में पंजीकरण जरूरी है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर संचालित रोजगार प्रयास पोर्टल में जिले के 438 बेरोजगारों ने रोजगार मिलने की उम्मीद में अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के बाद उन्हें सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर नौकरी मिलने की आस जगी थी। नौ अक्तूबर 2023 से शुरू इस पोर्टल में स्वास्थ्य विभाग के अलावा किसी भी विभाग और आउटसोर्स एजेंसी ने अपना पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे बेरोजगारों के रोजगार देने की राह कठिन नजर आ रही है। संवाद
विज्ञापन


एजेंसियों की मनमानी से मुक्ति मिलने थी उम्मीद

अल्मोड़ा। रोजगार प्रयास पोर्टल के माध्यम से रोजगार पाने से बेरोजगारों को वेतन समेत अन्य कार्याें के लिए आउटसोर्स एजेंसी की मनमानी से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। विभागों की उदासीनता के चलते सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर कब तक उन्हें तैनाती मिलेगी, यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कोट- रोजगार प्रयास पोर्टल पर उम्मीदवारों के साथ ही सरकारी विभाग और आउटसोर्स एजेंसी को अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है। वर्तमान में केवल स्वास्थ्य विभाग ने ही पंजीकरण किया है।



आरके पंत, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed