फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three km less than three km

तीन दशक भी कम पड़ गए तीन किमी सड़क बनाने में

Wed, 09 Aug 2017 11:07 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three km less than three km
इस हालत में है मजखाली-बटुलिया मोटर मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 गांव-गांव को सड़क से जोड़ने के दावों की पोल मजखाली-बटुलिया मोटर मार्ग खोल रहा है। तीन किमी इस मोटर मार्ग को तीन दशक पूर्व स्वीकृति मिली थी, लेकिन इसका निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण आज भी मीलों पैदल चलकर रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। यहां सब्जी का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है, लेकिन समय पर बाजार उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

तहसील के सुदूरवर्ती भैंसोली, दलमोटी, सुंदरखाल आदि गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए 1983 में मजखाली-बटुलिया तीन किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी। इस क्षेत्र में सब्जी का प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। ग्रामीणों को उत्पादों का लाभ मिले, इसीलिए इस सड़क को मंजूरी मिली थी। लोनिवि ने एक किमी सड़क भी काटी, लेकिन इसके बाद आगे आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। एक किमी जो सड़क कटी है वह भी बुरे हाल में है।
विज्ञापन


ग्रामीण दशकों से मोटर मार्ग निर्माण को लेकर विभाग और जनप्रतिनिधियों के दरवाजों पर दस्तक दे रहे हैं, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। ग्रामीण आज भी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए 10 किमी पैदल चलकर मजखाली पहुंचते हैं, यहां से सामान ढोकर उन्हें गांव तक जाना पड़ता है। आरटीआई कार्यकर्ता पीसी आर्या ने बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम में मार्ग की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी थी, जिसमें मार्ग की भावी प्रगति के संबंध में किसी भी जानकारी होने से साफ इंकार किया गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के झूठे सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं, परिणामस्वरूप क्षेत्र से निरंतर पलायन बढ़ रहा है। अस्पताल लाने के लिए ग्रामीणों के पसीने छूट जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed