फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three dengue case in almora

Almora News: अल्मोड़ा में पर्यटक सहित तीन डेंगू मरीज

Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three dengue case in almora
अल्मोड़ा। जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें एक पर्यटक भी शामिल है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वाराणसी से अल्मोड़ा पहुंचे पर्यटक सहित दो अन्य स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। तेज बुखार होने पर तीनों जिला अस्पताल पहुंचे। लक्षण दिखने पर चिकित्सकों ने उनकी डेंगू की जांच की। इसमें तीनों पॉजीटिव निकले। चिकित्सकों के मुताबिक स्थानीय दो लोगों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि पर्यटक यहां से लौट गया है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने बताया कि डेंगू रोगी स्थानीय महिला गुजरात और एक युवक रुद्रपुर से यहां आया था। इससे पहले भी छह लोग डेंगू से ग्रसित मिल चुके हैं। डेंगू मरीज बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोग भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सेज ने रिक्त पदों पर की विज्ञप्ति जारी करने की मांग

अल्मोड़ा। एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन ने मेडिकल कॉलेज में रिक्त 1400 नर्सिंग पदों पर वर्षवार भरने की मांग पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा। फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि नर्सिंग पदों को वर्षवार भरने के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। ऐसे में बेरोजगार नर्सेज अपने भविष्य के संबंध में चिंतित हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed