फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three convicts including wife in murder of husband

पति की हत्या में पत्नी समेत तीन दोषी करार

Wed, 13 Mar 2019 11:10 PM IST
almora Published by: Almora desk Updated Wed, 13 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Three convicts including wife in murder of husband
court

सत्र न्यायाधीश डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा की अदालत ने पति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत तीन को दोषी करार दिया। 18 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले देवलीखान निवासी पूरन चंद्र जोशी ने प्राथमिकी में कहा था कि 29 मई 2018 को रात करीब दो बजे भाई सुरेश चंद्र जोशी की पत्नी नेहा जोशी का उन्हें चंडीगढ़ में फोन आया। नेहा ने बताया कि सुरेश रात आठ बजे पैसे के सिलसिले में किसी के यहां गए थे। साथ ही बीमार भैरव दत्त को भी देखकर आने की बात कही थी, लेकिन वो अभी तक घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद पूरन चंद्र जोशी की बेटी ने भाई सुरेश चंद्र जोशी के मोबाइल पर फोन किया तो फोन नेहा ने उठाया और वह सकपका गई। इसके बाद नेहा ने ग्राम प्रधान कमला जोशी से बात कराई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि सुरेश चंद्र जोशी का शव विनायक तोक में पड़ा है। चंडीगढ़ से पूरन चंद्र जोशी 30 मई की रात गांव पहुंचे। 31 मई को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक जून को पूरन चंद्र जोशी ने नेहा से ग्राम प्रधान के अलावा दो अन्य व्यक्तियों के सम्मुख भाई की मौत के बारे में पूछा। नेहा ने कबूला कि उसने घनश्याम उर्फ गोलू और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। नेहा ने बताया कि घनश्याम जोशी उर्फ गोलू से अवैध संबंधों को लेकर पति शक करता था और झगड़ता था।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने मामले की प्राथमिकी राजस्व उप निरीक्षक शीतलाखेत के यहां दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने नेहा जोशी पत्नी स्व. सुरेश चंद्र जोशी, सोनू उर्फ शंकर दत्त बैला पुत्र अंबा दत्त निवासी देवलीखान (शीतलाखेत) और घनश्याम उर्फ गोलू पुत्र भवानी दत्त कांडपाल निवासी ग्राम बसर (कठपुड़िया) को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का विचारण सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुआ। अदालत ने तीनों को धारा 302, 201 में दोषी पाया। आरोपियों को सजा सुनाने के लिए न्यायालय ने 18 मार्च की तिथि तय की है। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गिरीश फुलारा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) शेखर चंद्र नैल्वाल और हरीश मनराल, विशेष लोक अभियोजक भुपेंद्र कुमार जोशी ने न्यायालय में 14 गवाह परीक्षित कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed