फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Three children got admission in school

भिक्षावृत्ति में लिप्त तीन बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three children got admission in school
स्कूल में बच्चों को प्रवेश कराने के बाद उनके साथ मौजूद टीम। - फोटो : ALMORA
बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध पुलिस की ओर से चलाया जा रहा ऑपरेशन मुक्ति अभियान ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ कारगर साबित होने लगा है। ऑपरेशन मुक्ति टीम ने अभियान के तहत भिक्षावृत्ति में लिप्त नौ नौनिहालों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा ग्रहण कराने का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर टीम ने तीन बच्चों का स्कूल में प्रवेश भी करवा दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में एक मार्च से 30 मार्च तक ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए टीम प्रचार-प्रसार कर रही है। आम नागरिकों, स्कूली छात्रों आदि को जागरूक कर भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की जानकारी ली जा रही है। ऐसे बच्चों को चिन्हित भी किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने अब तक दो से 11 साल की उम्र के नौ बच्चों को चिन्हित कर लिया है।
विज्ञापन

चिन्हित बच्चों को विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करवाने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को तीन बच्चों का प्राथमिक पाठशाला पंचधारा अल्मोड़ा और आंगनबाड़ी में प्रवेश करवाया गया। जबकि अन्य बच्चों की भी प्रवेश की कार्रवाई की जा रही है। स्कूलों की ओर से बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रवेश पाकर बच्चों और उनके परिजन काफी खुश दिखाई दिए। टीम में महिला कांस्टेबल मंजू खाती, कांस्टेबल अनिल कुमार, राजेंद्र वर्मा, देवेंद्र तोम्क्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed